खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत क्षेत्र के कर्रा रोड में प्रतिदिन जाम की घटना को देखते हुए सड़क पर इंक्रॉचमेंट हटाने की दृष्टिकोण से सड़कों की चौड़ाई मापा गया। इस दौरान उपायुक्त शशि रंजन की अगुवाई में एसडीओ सैयद रियाज अहमद, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी रवि प्रकाश सहित कई अन्य पदाधिकारियों के द्वारा पुराना गुदड़ी, चौधरी मुहल्ला से नयाटोली तक सड़क के किनारे इंक्रॉचमेंट में बने घरों में चिन्हित किया गया । ताकि उन्हें इस इंक्रॉचमेंट को हटाने के लिए पहले नोटिस दिया जाएगा। और हटाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि शहर के उस सड़क को जाम मुक्त करने के लिए तथा इंक्रॉचमेंट स्थल को ठीक करने के लिए शहर के कर्रा रोड में रोड मापन कार्य किया जा रहा है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


