खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत के महुआटोली गाँव में एक मामूली विवाद में लखन पहान नामक युवक ने अपनी बुआ रातनी 54 वर्ष की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात हुई इस घटना की सूचना शनिवार सुबह खूंटी थाना की पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। हत्या के आरोपी लखन पहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के समक्ष आरोपी लखन पहान ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका रतनी कुमारी की शादी नहीं हुई है, वह उसके घर से सटे मकान में ही रहती थी। उसने बताया कि आए दिन रतनी अपने मवेशियों को उसके घर के सामने बांध देती थी। शुक्रवार शाम भी रतनी अपने मवेशियों को चराकर लाने के बाद उसके घर के समीप ही अपने मवेशियों को बांध दिया था। इसी बात पर शुक्रवार रात उसका अपनी बुआ रतनी के साथ विवाद हुआ। बुआ से विवाद के समय वह शराब के नशे में धुत था। विवाद बढ़ने पर नशे के कारण उसने बुआ के कान के पीछे सर पर एक पत्थर से वार कर दिया जिससे उसकी बुआ की मृत्यु हो गई। तब दूसरे दिन सुबह में पुलिस को इसकी सूचना मिलने के साथ ही शव का शिनाख्त करते हुए पंचनामा लिखकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही, पुलिस ने हत्या का अभियुक्त को गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now