खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड -2 के स्लम बस्ती में रहने वाले और भूमिहीन किराये के मकान में रहने वालों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्लम एरिया में सामूहिक 2BHK बिल्डिंग बनाया जाएगा। इसके लिए सीटी मैंनेजर बिपिन विनय टोप्पो व वार्ड पार्षद सोनू कुमार की अगुवाई में बैठक किए। वार्ड पार्षद सोनू कुमार ने बताया कि स्लम बस्ती के लोगों ने जानकारी के अभाव में भवन लेना नहीं चाहते थे। यही कारण है कि अभी तक अनेक भूमिहिन लोगों को भवन नहीं मिल पाया है। इस 2-बीएचके भवन प्राप्त करने के लिए नियम एवं शर्तें हैं जिसमें लाभुकों को5 हजार रुपए फॉर्म भरने के समय देना होगा। नगर पंचायत क्षेत्र में बनने वाला प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्लम एरिया में सामुहिक 2-बीएचके बिल्डींग के लिए लाभुकों के साथ सीटी मैंनेजर वार्ड पार्षद सोनू कुमार की अगुवाई में बैठक किए। वार्ड पार्षद सोनू कुमार ने बताया कि स्लम बस्ती के लोगों ने जानकारी के अभाव में भवन लेना नहीं चाहते थे। यही कारण है कि अभी तक अनेक भूमिहिन लोगों को भवन नहीं मिल पाया है। इस 2-बीएचके भवन प्राप्त करने के लिए नियम एवं शर्तें बनाए गए हैं, जिसमें लाभुकों को 5 हजार रुपए फॉर्म भरने के समय देना होगा। फिर नींव खुदने के समय 20 हजार रु देने होंगे। और नगर पंचायत द्वारा 15 वर्षों तक नगर पंचायत को बाकि राशि देनी होगी। इसके बाद वो घर अपना हो जाएगा। यह भवन ₹3.5लाख से 4.5 लाख रु तक का होगा।
इस बैठक में सिटी मैनेजर वार्ड पार्षद सोनू कुमार सुपरवाइजर राजेश कुमार, सुजल कुमार, अजीत महतो, अरुण प्रधान सहित नगर पंचायत के कर्मी व बस्ती के लोग उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





