बरकट्ठा प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था मनाव विकास, इचाक के तत्वावधान में ग्राम चौथा स्थित एनपीएस स्कूल में एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम चौथा, पचरुखी, अम्बाकोला, खरियो, सोढाखाप, डेबो, डुमरडीहा, लस्करी, धोबारी समेत आदि गांव के 50 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्था सचिव बीरबल प्रसाद और प्रशिक्षक सुखदेव महतो ने संयुक्त रुप से किया। प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों को संस्था सचिव ने कृषि आधारित कई जानकारियां दी। उन्होंने नये नये तरीकों को अपनाते हुए कृषि क्षेत्र को मजबूत करने का सुझाव दिया। किसानों को कृषि आधारित कई सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सुखदेव महतो ने किसानों की विभिन्न प्रकार के फसलों, सब्जियों की खेती करने को लेकर वैज्ञानिक पद्धति के बारे में जानकारी दी। किसानों को कई कृषि यंत्रों के बारे में बताया। फसल आधारित कई कीटनाशक दवाओं के उपयोग का सुझाव और जैविक खेती को अपनाने को लेकर प्रेरित किया। प्रशिक्षण में किसानों को परवल सब्जी की खेती करने का सुझाव दिया। प्रशिक्षण में उर्मिला देवी, शीतल टुडू, मोनिका देवी, देवंती देवी, अर्जुन हंसदा, मोती लाल मांझी, कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, दुर्गा सिंह, मल्टी देवी, शांति देवी, अंजू टुडू, पार्वती देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, ममता देवी समेत 50 किसानों ने कृषि की जानकारी ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश रविदास, रोबिन कुमार, ईश्वर दयाल महतो, राहुल कुमार, दुर्गा सिंह, उर्मिला देवी ने सराहनीय योगदान दिया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now