कटकमसांडी (हजारीबाग)। पुलिस एकेडेमी हजारीबाग में कार्यरत राजीव कुमार की मौत हजारीबाग कटकमसांडी मुख्य पथ पर लपसिया नदी के समीप हो गई। घटना बूधवार को देर शाम की है। सुबह मार्निंग वाक पर चहलकदमी लोगों ने बाइक चालक को खेत में मृत पड़ा देख पेटलावद पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एचएमसीएच भेजा दिया। हादसे के बाबत बताया गया कि नवरात्र के पूर्व राजीव कुमार चार साथियों के साथ छुड़वा स्थित एक होटल मांस मदिरा का सेवन किया। नशे में धुत्त सभी साथी एक साथ अपने अपने घर के लिए निकल गए। साथियों में एक बरगड्डा के अनिल राम भी शामिल था, जो खुद एक कम्प्यूटर आपरेटर है। उसने बताया कि राजीव घर का रास्ता भूल कर बहीमर आ गया। वहां से वह मोबाइल पर अनिल राम को खबर दी कि हम रास्ता भूलकर कटकमसांडी की ओर आ गए हैं। अनिल राम बहीमर पहुंचकर उसे हजारीबाग का रास्ता दिखा दिया। देर तक घर नहीं पहुंचने पर मृतक के घरवालों ने अनिल राम से राजीव की जानकारी ली। अनिल द्वारा बताया गया कि थोड़ी देर में राजीव घर पहुंच जाएगा। मगर इसी बीच रास्ते में हादसे हो जाने के कारण वह घर नहीं पहुंच सका। अनिल राम ने बताया हम सभी चारों साथी कम्प्यूटर आपरेटर पद पर कार्यरत हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now