बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम गंगपाचो के नायक टोला से आरईओ रोड कल्हाबाद तक के डीएमएफटी फंड से रोड निर्माण का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने जिप सदस्य कुमकुम देवी के उपस्थिति में किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में सबसे आवश्यक सड़क होना है। इस रोड के बनने से क्षेत्र के गांवों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सड़क किसानों को अपने कृषि उत्पादन को बाजार तक ले जाने में सहूलियत होगी। कुमकुम देवी ने कहा कि गंगपाचो से कलहाबाद सड़क की हालत जर्जर होने से लोंगो को परेशानी होती थी। सड़क बनने से लोंगो को आवागमन की सुविधा होगी। समारोह में भाजपा नेता समन ठाकुर, सुरेंद्र पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, मो खलील अंसारी, रीतलाल प्रसाद, राजकुमार साव, सरयू प्रसाद, जागेश्वर यादव, नारायण प्रसाद समेत आदि लोग मौजूद थे।
फोटो बरकट्ठा पी 1- बरकट्ठा के गंगपाचो में सड़क का शिलान्यास करते विधायक अमित यादव और उपस्थित जिप सदस्य कुमकुम देवी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now