बरकट्ठा। बरकट्ठा बाजार में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। फ़्लैग मार्च अंचलाधिकारी श्रीकांत मांझी एवं पुलिस इंस्पेक्टर नलिन मरांडी के नेतृत्व में निकाली गई। इंस्पेक्टर नलिन मरांडी ने कहा कि दुर्गा पूजा को सभी कोरोना गाइडलाइंस और शांति के साथ मनाने का काम करें। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें, किसी भी परिस्थिति में घटना होने पर पुलिस को सूचना देने का काम करें। कोई भी व्यक्ति पूजा के दौरान कानून तोड़ने का काम ना करें। पुलिस पूजा के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मौके पर पीएसआई नरेंद्र सिंह, पीएसआई टिनु कुमार, एएसआई मनोज सिंह, एएसआई सरयु पासवान, एएसआई नसीम अख्तर समेत पुलिस बल के जवान थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



