बरकट्ठा प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा और नवरात्र में महाष्टमी में माता महागौरी की पूजा अर्चना के लिए मंडप और पंडालों में लगे माता दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व विधायक जानकी यादव और जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी ने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा के दर्शन, पूजन के लिए बरकट्ठा दुर्गा मंडप पहुंचे। वहीं श्रद्धालुओं ने भी बड़े उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ माता दुर्गा की आराधना की। बरकट्ठा सार्वजनिक दुर्गा मंडप, गंगपाचो, बरवां, कपका, बेलकपी, घंघरी, गैंडा, बेडोकला, बुचई रामपुर समेत आदि स्थानों के मंडप में महाष्टमी पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंडपों में माता दुर्गा के मधुर गीत ध्वनि विस्तारक यंत्र से बजने पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। वहीं पूजा समितियों के सदस्यों ने माता की पूजा आराधना के लिए पूरी व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





