बरकट्ठा संवादाता। बरकट्ठा प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाका जतघघरा में आज युवा स्पोर्टिंग क्लब जतघघरा के द्वारा हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता (8 किलोमीटर) का आयोजन किया गया ।जिसमें विभिन्न जिलों से धावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित यादव ने फीता काटकर किया ।वही विधायक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने से युवाओं में जोश ,उमंग ,और देशभक्ति की भावना पनपती है। युवा लोगों को सेना के बहाली में, दौड़ने का लगातार अभ्यास करने से फायदेमंद होता है वही बताते चलें कि फसट पुरुस्कार हजारीबाग के जयप्रकाश यादव ,दूसरा पुरस्कार तुर्कबाद के तालेवर कुमार, तीसरा पुरस्कार पदमा के शुभम साव, चौथा पुरस्कार केसवारी के उमेश सिंह को इस प्रतियोगिता में प्राप्त हुआ। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक अमित कुमार यादव, बेडोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद ,चलकुसा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव यादव ,भाजपा नेता जागेश्वर मंडल, महामंत्री इंद्रदेव यादव, प्रधानाचार्य जतघघरा दशरथ राणा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष यादव, मथुरा यादव जग लाल यादव सीताराम यादव आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



