खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत क्षेत्र में किया गया कई पंडालों में किया गया माँ दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन । जिसमें नेताजी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति और सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मिश्रा टोली के पंडाल से प्रतिमा विसर्जित किया गया। इस दौरान सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सामान्य तरीके से मजिस्ट्रेट खूँटी सी ओ मधुश्री मिश्रा की देखरेख में कर्रा रोड मुख्यपथ होते हुए साव तालाब में प्रतिमा विसर्जित किया गया। इस प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में भीड़ न करते हुए पंडालों के कम ही सदश्य लोग उपस्थित थे। जिसमें सामान्य ढंग से हल्के साउंड पर भजन गीत बजाते हुए साव तालाब तक पहुंचा। और विधि विधान के साथ पुरोहितों के मंत्रोचारण के साथ विसर्जन किया गया। प्रशासन और पूजा पंडालों के सामंजस्य से व्यवस्था ऐसी रही कि नगर भ्रमण में भीड़ नहीं हुई।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now