खूँटी (स्वदेश टुडे)। जिले के अड़की प्रखण्ड अंतर्गत सिंदरी ग्राम निवासी नाईं समाज के सबसे वरिष्ठ समाजसेवी व भूतपूर्व मुखिया 111वर्षीय जगमोहन हजाम के निधन से अड़की प्रखंड के सिंदरी पंचायत के ग्रामीणों सहित पूरे नाईं संगठन में शोक की लहर है।
नाईं समाज के युवा जीतमोहन ठाकुर ने कहा कि पुर्व लोकप्रिय मुखिया जगमोहन बाबु हमेशा अपने दैनिक जीवन में समाज कल्याण के लिए कार्यरत रहे और एक दीर्घ आयु जीवन व्यतीत कर समाज को सही दिशा दिखाया है हम हमेशा उनका अनुसरण करने की कोशिश करेंगे। नाईं समाज विकास समिति के केंद्रीय सदस्य ठाकुर जीतमोहन प्रमाणिक, भरत प्रमाणिक, बुण्डू प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष हिमांशु प्रमाणिक, केंद्रीय संरक्षक परमेश्वर प्रमाणिक, बी एन प्रमाणिक (लीगल सेल), हराधन प्रमाणिक, संरक्षक बाल्मीकि चिंतन, ज्ञानदेव ठाकुर, धीरेन्द्र संजय, योगेन्द्र, रामजी रविंद्र, पुरंदर, लखींद्र ठाकुर सहित अनेक लोगों ने शोक प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





