खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत में ईद मिलादुन्नबी जोश ओ खरोश से बीता। इस दौरान सभी मिलाद-उन-नबी में मजलिस आयोजित किया गया। जिसमें रात को सार्वजनिक तौर पर मुहम्मद साहब का जन्म दिन की खुशी में मजलिस का कार्यक्रम किया गया। जिसमें साऊण्ड सिस्टम लगाकर धार्मिक गीत बजाकर लोगों के साथ उल्लास मनाया गया। आठ बड़े बड़े बॉक्स के साऊण्ड से पूरा मुहल्ला गुंजायमान था। और मस्जीद गली को पताका और चमकीले रंगीन कागजों आदि से सजाया गया था। लाईट बाजा के साथ मस्जिद के आंगन में मुहम्मद साहब को जन्म दिन की खुशी मनाई गई। इस दौरान गच्छटांड़ का मस्जिद के मुफ्ती ने बताया कि पहले औरतों को भोग विलास का वस्तु समझा जाता था। पर मोहम्मद साहब के आने के बाद नारियों का आदर हुआ है। और मुहम्मद साहब के द्वारा सभी धर्मों के लोगों को लेकर अमन चैन का पैगाम दिया है।
इस दौरान ईद के इस मजलिस कार्यक्रम में मो. अजमत अंसारी, मो अरसद अंसारी, मो मिनहाज अंसारी, मो अजहर खान, मो रिजवान अंसारी, मो. आफताब, आदि अनेक लोगों ने सहयोग किया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



