खूँटी (स्वदेश टुडे)। जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक सुशीला केरकेट्टा की 12वीं श्रद्धांजली सभा सह विचार संगोष्ठी कार्यक्रम पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नईमुद्दीन खान , कालीचरण मुण्डा, रौशन सुरीन, डॉ पुष्पा केरकेट्टा, सुशील संगा, पुनित हेम्ब्रोम, मंटु देवघरिया, कर्रा प्रखण्ड प्रमुख रोयल बाखला, आदि अनेक लोगों ने स्वर्गीय सुशीला केरकेट्टा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी में संबोधित करते हुए अपनी बातों को रखा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व सुशीला केरकेट्टा के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित किए।
इस श्रद्धांजली सह संगोष्ठी कार्यक्रम में नईमुद्दीन खान ने कहा कि कहा कि देश की 75वीं स्वतंत्रता वर्ष को हिरक जयंती के रुप में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने देश के आजादी के बाद भी इस देश को अंग्रेजों की अगुवाई में ही कुछ दिन चलवाने की सलाह दिये थे। और उसी के अधीन ही देश चले ऐसा विचार कर रहे थे। जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि आजादी के 75वें वर्षगांठ पर एक वर्ष तक हिरक जयंती के रुप में मनायी जाएगी। प्रदीप देवघरिया ने कहा कि स्व सुशीला केरकेट्टा जैसा लोकप्रिय कार्य अभी पार्टी के लोग करें ये अपेक्षा है। करा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप देवघरिया ने कहा कि कुछ ऐसे कार्य जो स्वर्गीय सुशीला केरकेट्टा के हृदय में था लेकिन पूरा नहीं हुआ उसे कांग्रेस को आज पूरा करने की आवश्यकता है। कर्रा प्रखंड प्रमुख रॉयल बाखला ने बताया कि स्व सुशीला केरकेट्टा से जीएल मिशन की ओर से चंदा के लिए सहयोग मांगने गए थे। उस समय बातों से गदगद कर दी थी। और महिला मंडल को जागृत करने की बात पर सराहना की थी। यह अविस्मरणीय है।
इस कार्यक्रम में डॉ पुष्पा सुरीन, पूर्व प्रत्याशी रोशन सुरीन, पांडया मुंडा, अनमोल होरो, विल्सन तोपनो, पीटर मुण्डू, रवि मिश्रा, राजद जिलाध्यक्ष शहजादा खान, अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कृष्ण चौधरी और संचालन ओम प्रकाश मिश्रा ने किया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now