झुमरी तिलैया। डोमचांच प्रखंड के बच्छेडीह पंचायत के ताराटांड निवासी पत्थर व्यवसायी सह अहिबरण वंशज झुमरीतिलैया के सदस्य समाजसेवी राजेश मोदी का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब एक साल से गंभीर रूप से बीमार थे। उनका इलाज AIG हॉस्पिटल हैदराबाद में चल रहा था।राजेश मोदी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। उनके निधन पर क्षेत्र के राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी, अहिबरण वंशज अध्यक्ष सह झुमरीतिलैया सांसद प्रतिनिधि ईश्वरदेव वर्णवाल, सांसद प्रतिनिधि पंकज वर्णवाल, झुमरीतिलैया भाजपा नगर अध्यक्ष किशोर पंडित,नगर उपाध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल, प्रमोद कुमार, अमरदेव, दीपप्रकाश, नीलेश वर्णवाल उर्फ पिंकु, युवा नेता रवि यादव, पप्पू वर्णवाल,विनीत वर्णवाल, संतोष वर्णवाल,अहिबरण वंशज के सभी सदस्य और भारतीय वैश्य महासभा के सभी सदस्य आदि शामिल हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



