रांची। आईएएस (IAS) पूजा सिंघल (PUJA SINGHAL) को कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की स्पेशल कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान इडी के वकील ने अदालत से यह आग्रह किया कि पूजा सिंघल को सात दिनों की रिमांड पर लेने की इजाजत दी जाये। लेकिन कोर्ट ने पांच दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद अब ईडी पूजा सिंघल से पांच दिनों तक पूछताछ कर सकती है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



