रांची। मौसम केंद्र ने मौसम अलर्ट जारी किया है कि झारखंड के कई जिलों में आने वाले दो से तीन घंटों में आंधी चलने वाली है। बारिश के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। साथ ही, बारिश होने की प्रबल संभावना है। कई जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। इसका असर पाकुड़, साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, गुमला जिले के कुछ भागों में पड़ेगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



