नई दिल्ली। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी lalit modi ने अपने अफेयर के बारे में पोस्ट शेयर कर हंगामा मचा दी हैं। मोदी ने दावा किया कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स को डेट कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद से सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की शादी और फिर सगाई की तमाम अटकले लगने लगे। लेकिन तमाम अफवाहों पर सुष्मिता सेन ने विराम लगा दिया है। सुष्मिता ने साफ किया है कि उनकी शादी और सगाई की नही हुई है।
ललित मोदी संग अफेयर के बीच सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मैं अपने हैप्पी प्लेस में हूं। न ही मेरी शादी हुई है न ही मेरी सगाई हुई है। बिना किसी शर्त वाले प्यार के बीच हूं। ये अब आप सभी लोगों के लिए पर्याप्त स्पष्टीकरण है। अब आप वापस अपने काम पर लौट जाएं। मेरी खुशियों को शेयर किया आपने, इसके लिए बहुत शुक्रिया। लेकिन इसका लेना देना आपसे नहीं है। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now