रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश भर में 1 करोड़ पौधे लगायेगा।इसी के तहत गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रांची महानगर की ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची विश्वविद्यालय, मारवाड़ी कॉलेज ,राम लखन सिंह यादव कॉलेज तथा अन्य कॉलेजों में एक ही समय पर पौधा रोपण किया गया। पौधारोपण के बाद झारखंड प्रान्त प्रमुख डॉ पंकज कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद् छात्रहित, राष्ट्रहित, समाजहित के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश भर में 1 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। वहीं, झारखंड के प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत ने कहा कि “वर्तमान में, बढ़ते औद्योगिकीकरण एवं अन्य कारणों से, पर्यावरण हो रही हानि से सभी चिंतित हैं। विशेषकर युवा वर्ग में इस विषय के प्रति सजगता देखने को मिलती है। अभाविप देश के युवाओं का नेतृत्व करते हुए, पर्यावरण की ओर योगदान देने का आग्रह समाज के हर वर्ग से कर रहा है। वृक्षारोपण का यह महाअभियान, पेड़ों की घटती संख्या की समस्या के समाधान की ओर एक अच्छी और सफ़ल पहल साबित होगा। वहीं, रांची जिला संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी ने कहा कि पूरे देश में 1 करोड़ पौधे लगाने का यह अभियान कई चरणों में चल रहा है। इस अभियान के तहत युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता बढ़ाने की ओर यह अभियान महत्वपूर्ण योगदान देने वाला होगा।मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोमा तिर्की, जिला संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी, पल्लवी गाड़ी, प्रणव गुप्ता, आनंद कुंए, अमर सिंह, रितेश सिंह, रिपुंजय धर दुबे, साक्षी कुमारी, चंद्रशेखर, नीरज, निश्चय, हारिगोविंद, सचिन, सौरभ, अभी, ओसिन पवन नाग, बादल सिंह, विशाल तिवारी, आयुष पांडे, विकास सिंह, गौरव सन्नी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now