कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगोडीह में दो बच्चों की मौत कुएं में डूबने से रविवार को हो गई। दोनों बच्चों की पहचान डोंगोडीह निवासी पिता नारायण साव के पुत्र रिशु कुमार ( 7) और निर्मल साव के पुत्र निखिल कुमार साव ( 10 ) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर खेत में बने कुएं में गिरने से मौत हुई। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को लगभग 11 बजे दिन में उक्त जगह पर देखा था। दोनों के परिजन अपने अपने खेत में धान के बिचड़ा बचाने के लिए पानी पटवन के लिए गए थे। जब देर शाम घर लौटे तो अपने अपने बच्चों को नहीं पाया। परिजनों ने दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी। इसके बाद कुएं के इर्द गिर्द दोनों बच्चे खेल रहे थे, देर शाम कुएं में देखा गया तो एक शव ऊपर पानी की सतह पर आ गया था। जबकि दूसरे को झग्गर डालकर निकाला गया। इसकी सूचना नवलशाही थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के भेजा गया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



