रांची : बिटोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देव सिंह ने भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार के हायर एजुकेशन मंत्री रोहित पुजारी को पूर्ववर्ती छात्रों के एक कार्यक्रम में सम्मानित किया।श्री पुजारी ने बीआइटी मेसरा से वर्ष 1996 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और सक्रिय राजनीति में आ गये। श्री पुजारी ने बताया कि उन्होंने राजनीति में आने का फैसला बीआईटी मेसरा में पढ़ाई करने के दौरान ही ले लिया था और अपने परिवार में वे पहली पीढ़ी के राजनेता हैं। श्री पुजारी ने सभी उपस्थित बीआईटी के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों से ओडिशा सरकार के एजुकेशन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में हाथ बटाने का आह्वान किया। श्री देव सिंह ने उन्हें रांची आने का निमंत्रण दिया जिसपर उन्होंने अपनी स्वीकृति दी। इस अवसर पर वड़ोदरा से राम मोहन अग्रवाल, अंगुल से चित्तरंजन प्रधान, दिल्ली से विवेक आहूजा, जमशेदपुर से आयुष्मान पांडे सहित कई अन्य पूर्ववर्ती छात्रों ने भी श्री पुजारी को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। ये एक गौरव का क्षण था जब हम अपनों के बीच एक अपने को एक मंत्री के रूप में एक सहज व्यक्तित्व के रूप देख रहे थे ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





