गुमला। डुमरी प्रखंड के हुटाप गांव स्थित ईंट भटठा भरभरा कर गिर गया जिसमें काम कर रहें नाबालिग युवती सहित तीन मजदूरों की ईंटों के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं कई मजदूरों के मरने की सूचना है। मृतकों में एक 14 साल की युवती,एक महिला एवं एक पुरुष मजदूर शामिल हैं।वहीं सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


