चाईबासा। झारखंड के कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य में किए गए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व सड़क निर्माण से जुड़े विकास कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। श्री शाह ने कहा कि हमने सुनियोजित तरीके से विकास और कठोरता से हथियारी ग्रुपों का सामना करने की रणनीति को एक साथ चलाया। 2009 में वामपंथी घटनाएं 2258 थी। 2021 में 500 से कम होकर रह गई। वामपंथी उग्रवाद समाप्ति की ओर जा रहा है। 2022 में लोहरदगा में हमने एक बहुत बड़ा संयुक्त अभियान चलाया। इसके तहत बूढ़ा पहाड़, बिहार का चक्रबंदा, भीमबंदा वहां के दुर्गम क्षेत्रों के अंदर सीआरपीएफ ने एक निर्णायक जीत हासिल की है, और उसके साथ साथ वहां स्थाई कैंप भी लगाया गया। ऑपरेशन ऑक्टोपस, ऑपरेशन डबल बुल, ऑपरेशन चक्रबंदा के रूप में तीनों ऑपरेशन ने वामपंथी उग्रवादियों की कमर तोड़कर रख दी है। मोदी जी के नेतृत्व में कुछ ही समय में ये वामपंथी उग्रवाद समाप्ति की ओर जायेगा और झारखंड में विकास का एक नया रास्ता खुलेगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



