देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बाबा मंदिर के समीप बड़ा बाजार में एक पंसारी दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि घटना में करीब 40 लाख रुपये की नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





