रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम ने रायपुर में शनिवार को हुए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.
भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले कहर बरपाया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 108 के स्कोर पर आउट हो गई। मोहम्मद शमी ने 3, हार्दिक पंड्या और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए।
109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा की 51 रनों की पारी और शुभमन गिल के नाबाद 40 रनों की बदौलत भारत ने आसान जीत हासिल कर ली।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



