रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी कर दिया है। पांच या इससे अधिक व्यक्ति एक साथ कहीं भी जमा नहीं होंगे। रविवार को रामगढ़ कॉलेज परिसर से सेक्टर अधिकारी और पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। मौके पर मौजूद डीसी माधवी मिश्रा ने मतदान कार्य में लगे 2025 कर्मचारियों को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त चुनाव संपन्न कराने की बात कही। डीसी ने सभी कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए रवाना किया। डीसी ने बताया कि रामगढ़ विधानसभा में कुल 335734 मतदाता हैं, जिनमें 173550 पुरुष एवं 162184 महिला मतदाता हैं। डीसी माधवी मिश्रा, एसपी पीयूष पांडे सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर पर उपस्थित रहकर कार्यों का जायजा लिया। डीसी ने मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सामग्रियों व अन्य कार्यों का जायजा लेने के क्रम में सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। कुल 233 भवनों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रामगढ़ प्रखंड में 118, दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 एवं गोला प्रखंड में 153 मतदान केंद्र बनाए गए है। कुल 55 सेक्टर एवं 10 क्लस्टर बनाए गए हैं। मतदान कर्मियों एवं मतदान सामग्री को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। मैदान में 18 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दो मार्च को काउंटिंग की जाएगी। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए दो हजार से अधिक मतदानकर्मी लगाए गए हैं। इनमें 2025 मतदान कर्मी, 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 63 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है। अति संवेदनशील हैं। बेहतर तरीके से चुनाव संपन्न हो जाए इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 405 मतदान केंद्रों में 244 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, 114 संवेदनशील व 47 सामान्य मतदान केंद्र हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now