रांची: नागालैंड में चुनाव ड्यूटी के लिए गए झारखंड पुलिस के जवानों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। बस में सवार कई जवान घायल हुए हैं। बस में सवार सभी जैप और आईआरबी के जवान हैं। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी झारखंड पुलिस के अधिकारियों को दे दी गई। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



