रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव शाम तीन बजे तक 62.28 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार मतदान का प्रतिशत काफी अच्छा है।
2019 विधानसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग की अगर तुलना करें तो रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने खुलकर अपने अधिकार का प्रयोग किया है। पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग 17 फ़ीसदी अधिक मतदाता घर से निकले और उन्होंने लोकतंत्र के इस त्यौहार में हिस्सा लिया। शाम 5:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। मतदाताओं का रुझान इस बार काफी अधिक रहा है। जिला प्रशासन के उम्मीद से अधिक मतदाता बूथ तक पहुंचे।



