रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बहंगी लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।
मौके पर विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार उनकी नहीं सुनते। जनता को यह सरकार भरमा रही है। जल, जंगल जमीन के नाम पर सत्ता में आयी हेमंत सरकार में इसी का दोहन हो रहा है। स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बनायी गई। युवाओं को झांसे में रखा जा रहा है। पैसा कानून का उल्लंघन हो रहा है। 1932 आधारित स्थानीय नीति के नाम पर हेमंत सरकार ने युवाओं को झुनझुना थमने का काम किया है। कहीं कोई काम नहीं हो रहा है। यह पूछे जाने पर की आप तो अकेले हैं, जवाब में कहा कि हम तो एकला चले हैं, हमारा कारवां बढ़ता जायेगा।



