रांची। रांची के पिठोरिया थाना इलाके में मंगलवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस विवाद में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष की महिला पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि गोली महिला को नहीं लगी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन के एक प्लाट को लेकर विवाद चल रही है। दोनों आपस मे रिश्तेदार बताए जा रहे है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पिठोरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर आपस में मारपीट हुई है, फिलहाल घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



