नई दिल्ली। मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोने से आग लग गई। इस घटना में छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शास्त्री पार्क इलाके में एक परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था। तभी कॉइल किसी समय रात में एक गद्दे पर गिर गई, जिससे पूरे कमरे में धुआं फैल गया और वहां सो रहे छह लोगों की मौत हो गई। वहीं दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आईटीजी क्राइम हिमांशु मिश्रा ने बताया सुबह करीब 9 बजे थाना शास्त्री पार्क में पीसीआर कॉल आई कि शास्त्री पार्क में मच्छी मार्केट में एक घर में आग लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि घटना में 9 लोग जख्मी हुए थे।



