रामगढ़। रांची – पटना मुख्य मार्ग फोरलेन सड़क स्थित मुरपा में सोमवार की दोपहर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को सवारियों से भरी यात्री बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जोरदार थी कि बस ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह घुस कर फंस गयी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। वहीं बस पर सवार अन्य दर्जनों लोग भी चोटिल हुए हैं। हादसे में सौंदा डी भुरकुंडा निवासी (47) प्रमोद श्रीवास्तव की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के लिए जाते वक्त दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही, दर्जनों लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें तीन की हालत गंभीर है।
Previous Articleबड़ी खबर : दो हजार पदों पर होगी नियुक्ति, कैबिनेट की लगी मुहर
Next Article जहरीली शराब से मरने वालो की संख्या 37 पहुंची



