रांची। भाकपा माओवादी का रीजनल कमांडर और 15 लाख का ईनामी इंदल गंझु उर्फ ललन गंझु ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया।रांची जोनल आईजी कार्यालय में आयोजित समारोह में आईजी अभियान एवी होमकर सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया। इंदल गंझू पर चतरा, पलामू, हजारीबाग, बिहार के गया और औरंगाबाद में 145 मामले दर्ज हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





