हजारीबाग। उपायुक्त नैंसी सहाय के जनता दरबार मे मंगलवार को दर्जनों मामले आए। साप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने, एलपीसी निर्गत करने, पारिवारिक विवाद निपटारा, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंधित कई मामले आए।





