रांची: कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती मंगलवार को ईसीएल मुख्यालय में बड़े धूमधाम से मनाई गई। मौके पर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी. पांडा, निदेशक (वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) आहूति स्वार्इं, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना नीलेंदु कुमार सिंह एवं निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि राय ने गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कविगुरु के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ईसीएल के कॉन्फ्रेंस हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्यालय के अधिकारियों की ओर से कविता-पाठ, रवींद्र संगीत तथा गीत की मनोरम प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक (कार्मिक) आहूति स्वार्इं ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर एक दूरदर्शी व्यक्तित्व के महापुरुष थे जिनका व्यक्तित्व इतना बड़ा है जिसमें समस्त मानव जाति के हित की भावना अंतर-निहित थी। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्यालय के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की महत्वपूर्ण मौजूदगी रही।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now