वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) का सीईओ पद छोड़ने की घोषणा की है। मस्क ने कहा कि उन्होंने ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त कर लिया है। हालांकि, उन्होंने अभी नए सीईओ के नाम की घोषणा नहीं की है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के मालिक मस्क ने संकेत दिए हैं कि ट्विटर की नई सीईओ एक महिला होगी।
एलन मस्क ने ट्वीट किया कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त कर लिया है। वह छह सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्होंने लिखा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। अब ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में काम करूंगा।
Previous Articleनक्सलियों का बंद 15 मई को, पुलिस अलर्ट
Next Article देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री एसीबी कोर्ट में हुए हाजिर





