चाईबासा : जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाबुरू गांव में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे नहाने के लिए गए थे। नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मृत मासूमों में गांव के सुखलाल हांसदा की 6 साल की बेटी सुषमा हांसदा और स्व. प्रधान चांपिया का 4 वर्षीय बेटा विष्णु चांपिया शामिल है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.




