मुंबई: सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, गोल्ड सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 12 मई को 61,037 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं। वहीं, पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 5 मई 2023 को गोल्ड का भाव 61,739 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। पूरे हफ्ते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
मंगलवार को कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली और ये 61,370 रुपये प्रति 10 पर पहुंच गया। बुधवार को सोने की कीमतें 61,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। गुरुवार को सोने का रेट 61,539 रुपये रहा। शुक्रवार को कीमतों में गिरावट आई और ये 61,037 रुपये पर क्लोज हुईं। पूरे सप्ताह में कीमतें सोने की कीमत ऊपर-नीचे होती रहीं।
Previous Articleबोकारो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Next Article रांची में ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत





