रांची। केंद्रीय मन:चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में बुधवार को 106वां स्थापना दिवस और एलुमिनाई मीट मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि रांची यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ एके सिन्हा होंगे। इसके तत्पश्चात एक सीएमई का आयोजन किया जाएगा, जिसका शीर्षक है ग्लोबलाइजेशन और मानसिक स्वास्थ्य है। इसके मुख्य वक्ता डॉ एस के मुंडा, डॉ निखिल नय्यर एवं मालविका होंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 150 मानसिक रोग प्रोफेशनल शामिल होंगे।
इस मौके पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रेजिडेंट डाक्टर, छात्र एवं कर्मचारी और अधिकारी को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा इस उपलक्ष्य पर मरीजों एवं प्रशिक्षुकों की ओर से स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।



