नरसिंहपुर। भारत के चार पर्वतारोहियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह किया है। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली नगर के प्रतिष्ठित छेड़ा परिवार के मुंबई में निवासरत कोमल छेड़ा के अनुज हरीश छेड़ा के बेटे पंखिल छेड़ा ने हाल ही में 8848.86 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज किया।
बता दें कि पंखिल ने आईआईटी मुंबई से एमटेक किया है। वह एक सफल बिल्डर हैं। उनकी पर्वतारोहण में विशेष रूचि है, पूर्व में भी उन्होंने हिमालय की अनेकों चोटियों पर पहुंचने में सफलता अर्जित की है।





