रांची। श्रीराम कथा वाचक राजनजी महाराज पांच जून को रांची आएंगे। उनके शिष्य प्रमोद सारस्वत ने बताया कि राजनजी श्री अयोध्या से लखनऊ होते हुए दोपहर को रांची पहुंचेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत, अभिनंदन होगा।
इसके बाद वे सड़क मार्ग से लातेहार जाएंगे जहां पर उनके द्वारा निःशुल्क श्री अन्नपूर्णा भोजनालय की सौगात स्थानीय लोगों को मिलेगी। इसके अलावा कई धार्मिक कार्यों का विधिवत उद्घाटन करने के अलावा उपस्थित श्रद्धालु भक्तों के बीच आशीर्वचन भी देंगे। पांच जून की शाम को ही वे लातेहार से रांची आकर कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे।





