छपरा : सुप्रसिद्ध भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को एक प्रोग्राम के दौरान गोली लग गई है जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में नाम कमाया है।
जानकारी के मुताबिक सेदुआर गांव में एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित था जहां निशा परफॉर्म कर रहीं थीं। इसी दौरान गांव के एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली निशा के पैर में लगी जिससे वह बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ीं। गोलीबारी की घटना से कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें आनन-फानन में पटना के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है। वहीं, घटना के बाद फायरिंग करने वाले लोग वहां से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद गरखा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





