Hazaribagh: हजारीबाग के पदमा में भीषण सड़क दुर्घटना में बच्चा समेत छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक हजारीबाग मंडेई के रहने वाले हैं। इसमें पूर्व मुखिया गणेश साव भी शामिल है। वहीं, मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विक्टा कार और बुलेट में टक्कर के बाद विक्टा कार सड़क किनारे कुंआ में जा गिरी। दुर्घटना में बच्चा समेत छह की मौत बताई जा रही है। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



