Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यायल (Himachal Pradesh University) के कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल की अध्यक्षता में विश्वविद्यायल समुदाय ने मुख्यमन्त्री आवास में प्रदेश में आयी प्राकृतिक आपदा के लिए मुख्मन्त्री राहत कोष में 33 लाख 55 हज़ार 249 रूपये का अंशदान दिया है।
कुलपति ने कहा कि इस साल में विश्वविद्यायल ने अपना 54वां स्थापना दिवस का आयोजन नहीं किया और विश्वविद्यायल ने हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं में हुए जान-माल के नुक्सान हेतु प्रदेश वासियों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
ये भी पढ़ें : –
झारखंड में तेजी से फैल रहा आई फ्लू इंफेक्शन, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके
प्रदेश विश्वविद्यायल के समस्त शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवम् सेवा निवृत्त शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों द्वारा इस प्राकृतिक आपदा हेतु स्वेच्छा से अपना एक दिवस का वेतन‘‘मुख्य मन्त्री राहतकोष’’ में अंशदान किया गया है।
इस अवसर पर प्रति-कुलपति आचार्य राजिन्द्र वर्मा, अधिष्ठाता अध्ययन आचार्य बाल कृष्ण शिवराम, कुल सचिव विरेन्द्र कुमार शर्मा, वित अधिकारी विजय सोफरा, हपुटा के महासचिव डॉ.यषवन्त सिंह हारटा, हपुटवा के महासचिव डॉ.जोगिन्द्र सकलानी एवं सुदर्षना भण्डारी उपस्थित रहे।










