पटना : जदयू के कद्दावर नेता प्रफुल्ल पटेल सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रदेश कार्यालय में उन्हें समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता दिलायी। प्रफुल्ल पटेल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल के भाजपा में आने से नालंदा में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
सदस्यता दिलाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि नालंदा की पावन धरती से आकर इन लोगों ने आज पार्टी को मजबूत किया है। भारतीय जनता पार्टी नालंदा की पावन धरती का सम्मान और बढ़ायेगी। 29 साल से लालू-नीतीश के शासन में बिहार और नालंदा में सब चौपट कर दिया गया है। पहले 15 बरस तक लालू ने बिहार को झेला, अब 18 साल से नीतीश कुमार बिहार को चौपट करने में लगे हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



