स्वदेश संवाददाता
चौपारण। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभअवसर पर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटका फोड़ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कई टीमो ने भाग लिया जिसमें कई दौर के प्रयास के बाद रामपुर की टीम ने मटका फोड़ा। इस दौरान आकर्षण का केंद्र बिंदु रही दुर्गा वाहिनी की बहनें। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि रामपुर में प्रत्येक वर्ष भव्य आयोजन होता है इस वर्ष और बेहतर आयोजन हुवा है। कहा भगवान श्री कृष्ण का पूरा जीवन प्रेरणाश्रोत है, उनके जीवन के आदर्शों को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत है। कहा हर व्यक्ति श्री कृष्ण से जुड़ा है और श्री कृष्ण हर व्यक्ति से जुड़ें हैं। वहीं हमारे आदि, मध्य और अंत है। स्थानीय मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि रामपुर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। मौके पर बसरिया मुखिया मंजू देवी, बेलाही मुखिया मंटू सिंह, जीप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, डेबो मुखिया प्रतिनिधि मोहन साव, भाजपा नेता गजाधर प्रसाद, विजय यादव, विहिप मंत्री मुनेश्वर गुप्ता, अमित सिंह, पंचायत समिति सदस्य विकास रजक, स्थानीय समिति सदस्य मनोज दास, युवा नेता बिनोद यादव, अनुज सिन्हा, शिक्षक शशिकांत शर्मा, बलभद्र राम आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार, कोषाध्यक्ष कवीन्द्र ठाकुर, सचिव पवन कुमार, उपकोषाध्यक्ष प्रसाद, संरक्षक विवेक कुमार, मीडिया प्रभारी रणबीर कुमार शामिल थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





