स्वदेश संवाददाता
बरही। प्रखंड बरही अंतर्गत केदारुत पंचायत के ग्राम कटियौन में शीला देवी पति शंभू सिंह जो एक मजदूर है, उनका घर अत्यंत जर्जर है, दो दिनों से हो रहे लगातार बारिश से मकान कई जगहों से टूट टूट कर गिर रहा है, यह मकान कभी भी टूट कर गिर सकता है जिससे जान माल की हानी हो सकती है। सूचना पाकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव पहुंचे एवं आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इस बाबत पीड़िता ने बताया की सरकारी आवास के लिए मेरा परिवार मुखिया से लेकर प्रखंड तक सभी का दरवाजा खटखटा चुके हैं लेकिन अब तक किसी के द्वारा कोई सकारात्मक पहल नही किया गया जिसका परिणाम है की मैं और मेरा पूरा परिवार इस टूटे हुए घर में रहने को मजबूर है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



