रांची। चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिन तक स्कूल छुट्री कर दी गई है। 28 और 29 अक्टूबर तक सभी स्कूलो को बंद करने की घोषणा किया है। सभी स्कूलों में कक्षा KG से 12वीं तक की पढ़ाई स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित और निजी स्कूलों पर लागू किया गया है।
मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, रांची में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, यदि किसी निजी स्कूल में पहले से परीक्षा निर्धारित है, तो स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर परीक्षा कराने या नहीं कराने का निर्णय ले सकेगा। हालांकि, इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देना अनिवार्य होगा।
विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को 28 और 29 अक्टूबर को विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। इसके अलावा, सभी सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान देने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।


