रांची। लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को मदद के लिए बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा विभाग, राँची महानगर द्वारा वार्ड संख्या 19 के कार्यालय में नि:शुल्क भोजन वितरण शिविर शुरू किया गया। कार्यक्रम भारत माता पूजन के साथ प्रारंभ किया गया। यह शिविर 3 मई तक चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रान्त प्रचारक रविशंकर, विभाग सेवा प्रमुख कन्हैया, नगर संघचालक डॉ विजय राज, पार्षद रोशनी खलखो, महानगर सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद, भैरव सिंह, सह नगर संघचालक बिजय बंसल, नगर कार्यवाह विजय आनन्द गड़ोदिया, आनन्द दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



