साहिबगंज। शहर के निजी अस्पताल सूर्य सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल (विजय डॉक्टर) में एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे का चार हाथ एवं दो सिर एक साथ हैं। शाम तक बच्चे की स्थिति के बारे में पता नहीं चल पाया। ज्ञात हो कि गुलशन खातून (25) को पति याकूब शेख फुलभंगा, राजमहल ने शनिवार शाम को अपनी सूर्या सुपर स्पेशलिटी निजी अस्पताल (विजय डॉक्टर) में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। रविवार की दोपहर गुलशन खातून का डॉक्टर खुशबू प्रिया ने ऑपरेशन कर इस बच्चे का प्रसव कराया। डॉक्टर खुशबू प्रिया ने बताया कि वह आज तक ऐसे बच्चे को नहीं देखा है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



