देवघर। देवघर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी सुखेन दास की मौत शुक्रवार को सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई। बताया जाता है कि बंगाल के बेहरमपुर जिला से एक बंदी देवघर जिला सत्र न्यायाधीश सप्तम की अदालत के द्वारा रिमांड पर लाया गया था। उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन था तथा 21 सितंबर को उसे देवघर उपकारा में बंद किया गया था। बंदी सुखेन दास की तबियत अचानक 31 दिसम्बर को खराब हुई। जेल के चिकित्सकों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर किया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। शुक्रवार की सुबह उसने अचानक दम तोड़ दिया। तब चिकित्सक नव मामले की सूचना जेल अधीक्षक को दी। उसके उपरांत उसे पोस्टमार्टम कराकर यूडी केस दर्ज करने का लिखित पत्र नगर थाना में दिया। नगर पुलिस मामले की प्राथिमिकी यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now